मदर डेयरी का नाम अब जल्द ही बंगाल डेरी हो जाएगा। पश्चिम बंगाल सरकार ने इसका पूरा स्वामित्य लेने का फैसला किया है। इसके बाद कंपनी का नाम बदलकर बंगाल डेयरी कर दिया जाएगा। शुक्रवार को हुई पश्चिम बंगाल कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला हुआ।

फिलहाल मदर डेयरी का संचालन वेस्ट बंगाल कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड करती है। इसकी शुरुआत 1970 में दूसरी दूध क्रांति के तहत डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के जरिए हुई थी। राज्य सरकार की कोशिश इसे एक प्रॉफिट मेकिंग कंपनी बनाने की है। इस फैसले के साथ ही मदर डेयरी के सारे कर्मचारी पश्चिम बंगाल सरकार के तहत आ जाएंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।