गर्मी के सीजन में आमतौर पर दूध महंगा होता है, लेकिन मदर डेरी ने मुंबई में दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं। मदर डेरी का डोंट दूध 38 रुपए के बजाय 36 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डबल टोंड दूध का दाम 35 रुपये से घटकर 33 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
