Get App

महिंद्रा ने लॉन्च किया स्कॉर्पियो का नया अवतार

महिंद्रा ने आज अपनी नई नवेली स्कॉर्पियो को लॉन्च किया। नई स्कॉर्पियो की कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2014 पर 4:51 PM
महिंद्रा ने लॉन्च किया स्कॉर्पियो का नया अवतार

महिंद्रा एंड महिंद्रा की गेमचेंजर एसयूवी स्कॉर्पियो का नया अवतार आ गया है। कंपनी ने आज अपनी नई नवेली स्कॉर्पियो को लॉन्च किया। नई स्कॉर्पियो की कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होती है। नई स्कॉर्पियो के 6 वैरिएंट हैं। नई स्कॉर्पियो के वैरिएंट के नाम एस2, एस4, एस6, एस6+, एस8 और एस10 हैं। स्कॉर्पियो के दो वैरिएंट एस4 और एस10 में फोर व्हील ड्राइव है। हालांकि इस नई स्कॉर्पियो में भी ऑटोमैटिक गियर नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें