माइंडट्री का मुनाफा 4.5% घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4.5 गिरकर 151 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 18, 2016 पर 7:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4.5 गिरकर 151 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में का मुनाफा 158.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री की रुपये में होने वाली आय पिछले तिमाही के 1169.3 रुपये से बढ़कर 1,214.5 रुपये रही है। जबकि इस अवधि की डॉलर आय 18.03 करोड़ डॉलर के मुकाबले 18.44 करोड़ डॉलर रही है।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री का एबिट दूसरी तिमाही के 184.7 रुपये के मुकाबले 180.2 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एबिट मार्जिन दूसरी तिमाही के 15.79 फीसदी से घटकर 14.84 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में माइंडट्री में एट्रीशन रेट 16 फीसदी रहा है। माइंडट्री के बोर्ड ने 1 पर 1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की भी मंजूरी दे दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।