माइक्रोमैक्स ने कल एक नया मॉडल नाइट्रो लॉन्च किया है। नाइट्रो में 13 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही इस फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले और स्क्रैचप्रूफ लेदरशील्ड बैक भी दिया गया है। नाइट्रो में एक अनोखी खूबी है इसका एफबी फीचर, जिसकी मदद से एक साथ फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से फोटो खींचे जा सकते हैं।
