Get App

माइक्रोमैक्स बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर

मोबाइल हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स 2014-15 सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल स्पान्सर होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2014 पर 11:47 AM
माइक्रोमैक्स बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर

मोबाइल हैंडसेट कंपनी माइक्रोमैक्स 2014-15 सीजन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की टाइटल स्पान्सर होगी। इसके लिए माइक्रोमैक्स 2.20 करोड़ रुपये प्रति मैच चुकाएगी।

बीसीसीआई के मुताबिक माइक्रोमैक्स ने पूरे सीजन के लिए 18.18 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। टाइटल स्पान्सर के लिए माइक्रोमैक्स बोली लगाने वाली अकेली कंपनी थी। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरिज, 5 मैचों की वन डे सीरिज और एक 20-20 मैच खेलना है। हाल ही में माइक्रोमैक्स देश में सबसे ज्यादा हैंडसेट बेचने वाली कंपनी बनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें