माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की तलवार चली है। अमेरिका की इस दिग्गज आईटी कंपनी ने दुनिया भर से करीब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। ये संख्या माइक्रोसॉफ्ट के कुल वर्कफोर्स का 14.5 फीसदी है। छंटनी का ये फैसला भारतीय मूल के सत्य नडेला के सीईओ बनने के बाद हुआ है और उन्होंने ही इसका एलान किया। 18,000 में से 12,500 कर्मचारी नोकियो के होंगे जिसका माइक्रोसॉफ्ट ने अप्रैल में अधिग्रहण किया था। सत्य नडेला ने कहा कि जॉब कट की ये प्रक्रिया 6 महीने में पूरी की जाएगी। नडेला ने इस फैसले को कठिन लेकिन कंपनी के लिए जरूरी बताया है।
