Get App

मारुति सुजुकी की बिक्री में 13.9% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 13.9 फीसदी बढ़कर 1.16 लाख यूनिट रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2015 पर 11:15 AM
मारुति सुजुकी की बिक्री में 13.9% की बढ़ोतरी

साल का पहला महीना बिक्री के लिहाज से मारुति सुजुकी के लिए अच्छा साबित हुआ है। जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 13.9 फीसदी बढ़कर 1.16 लाख यूनिट रही। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.02 लाख यूनिट रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 96569 यूनिट से 9.3 फीसदी बढ़कर 1.05 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर जनवरी में मारुति सुजुकी की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 82461 यूनिट से 7.9 फीसदी बढ़कर 89014 यूनिट रही।

जनवरी में मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 5847 यूनिट से 89 फीसदी बढ़कर 11047 यूनिट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें