वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 17.7 फीसदी बढ़कर 802 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 681.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 17.7 फीसदी बढ़कर 802 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 681.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 15.4 फीसदी बढ़कर 12576 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 10894 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1355 करोड़ रुपये से बढ़कर 1593 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेटिंग मार्जिन 12.4 फीसदी से बढ़कर 12.7 फीसदी रहा।
मारुति सुजुकी के मुताबिक बेहतर बिक्री और फॉरेक्स के फायदे से मुनाफा बढ़ा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।