मुंबई सेंट्रल पर रेलटेल का फ्री वाई-फाई लॉन्च

भारतीय रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट रेल-टेल ने शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सौगात दी।

अपडेटेड Jan 23, 2016 पर 1:25 PM

भारतीय रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट रेल-टेल ने शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सौगात दी। इस स्टेशन पर यात्री फ्री इंटरनेट चला सकेंगे। रेल-टेल, गूगल के साथ मिलकर देशभर के बड़े स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है। इस योजना के तहत 100 और स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की शुरुआत इस साल के अंत तक होगी। इंटरनेट की सुविधा होने से यात्री किसी भी ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी आसानी से हासिल कर पाएंगे।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।