पॉपुलर ट्रैवल वेबसाइट मेकमाईट्रिप के टैक्स विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने टैक्स डिपार्टमेंट को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि सर्विस टैक्स के मामले में जिस तरह से टैक्स डिपार्टमेंट ने काम किया है, उससे लगता है कि हम पुलिस राज में बदलते जा रहे हैं। कोर्ट ने सरकार से इस मामले में अपना जवाब देने को कहा है।
दरअसल, मेकमाईट्रिप पर एक्साइज विभाग ने करीब 67.5 करोड़ रुपये की सर्विस टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। इसमें डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलिजेंस यानी डीजीसीईआई ने मेकमाईट्रिप के एक अधिकारी को अरेस्ट कर लिया। लेकिन सुनवाई के दौरान ये साफ हुआ कि अधिकारी को गिरफ्तार करने से पहले कोई शो कॉज नोटिस भी नहीं भेजा गया था।
मेकमाईट्रिप ने सर्विस टैक्स की डिमांड को चैलेंज भी किया है। बावजूद इसके सीनियर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में टैक्स विभाग अपना पक्ष पूरी तरह रखने में नाकाम रही, जिसको लेकर जजों ने हिदायत भी दी। अब इस मामले में सुनवाई अगले हफ्ते होगी।