Get App

मैरियट इंटरनेशनल ने स्टारवुड को खरीदा

इस सौदे के बाद मैरियट इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी बन गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2015 पर 10:42 AM
मैरियट इंटरनेशनल ने स्टारवुड को खरीदा

होटल सेक्टर में एक बड़ी डील हुई है। अमेरिकी होटल ग्रुप मैरियट इंटरनेशनल ने स्टारवुड को खरीद लिया है। इस सौदे के बाद मैरियट इंटरनेशनल दुनिया की सबसे बड़ी होटल कंपनी बन गई है।

मैरियट इंटरनेशनल और स्टारवुड होटल्स के साथ 12.2 अरब डॉलर में डील हुई है। दोनों कंपनियों को मिलाकर मैरियट इंटरनेशनल के होटलों की संख्या 5,500 हो जाएगी और कमरों की संख्या 11 लाख पर पहुंच जाएगी।

इस डील के बाद मैरियट इंटरनेशनल ने यूके की इंटरकॉन्टिनेंटल को पीछे छोड़ दिया है। इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स के पास करीब 5,000 होटल हैं। 2016 के मध्य तक स्टारवुड डील पूरी होने की उम्मीद है। वहीं इस डील के बाद अब इंडियन होटल्स को पीछे छोड़कर मैरियट भारत में भी नंबर 1 होटल कंपनी बन गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें