Get App

मोटोरोला ने उतारा मोटो एक्स का 32जीबी मॉडल

नया मोटो एक्स आज रात से फ्लिपकार्ट पर बिकेगा और इसकी टक्कर होगी एचटीसी वन ई8 और गूगल नेक्सस 5 से।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2014 पर 5:08 PM
मोटोरोला ने उतारा मोटो एक्स का 32जीबी मॉडल

मोटोरोला ने आज सेकेंड जेनरेशन मोटो एक्स का 32जीबी मॉडल उतार दिया है जिसकी कीमत शुरू होती है 33000 रुपये से। वहीं अगर आपको थोड़ा बेहतर लुक चाहिए तो वुड फिनिश और लेदर बैक पैनल मॉडल ले सकते हैं जिसके लिए आपको चुकाने होंगे 35000 रुपये।

मोटो एक्स सेकेंड जेनरेशन में 5.2 इंच का एचडी एमोलेड डिसप्ले है। साथ ही पावरफुल प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सेल कैमरा है। नया मोटो एक्स आज रात से फ्लिपकार्ट पर बिकेगा और इसकी टक्कर होगी एचटीसी वन ई8 और गूगल नेक्सस 5 से।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें