वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 9.9 फीसदी बढ़कर 439.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 400 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 9.9 फीसदी बढ़कर 439.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 400 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 12.9 फीसदी बढ़कर 745.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 660 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक के ग्रॉस एनपीए 0.31 फीसदी से बढ़कर 0.33 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यस बैंक के नेट एनपीए 0.05 फीसदी से बढ़कर 0.07 फीसदी रहे।
तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यस बैंक ने 72.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.7 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 97 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यस बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बेसल-3) 14.4 फीसदी से बढ़कर 17.6 फीसदी रहा। 30 जून 2014 तक यस बैंक का कासा ग्रोथ 29 फीसदी बढ़कर 16,974 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यस बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन बिना बदलाव के 3 फीसदी पर बरकरार रहा। पहली तिमाही में यस बैंक ने 113.1 करोड़ रुपये के कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।