Get App

यूनिटेकः मुनाफा 91% घटा, आय 2.7 गुना बढ़ी

अप्रैल-जून तिमाही में यूनिटेक को वायरलेस कारोबार की वजह से 991 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2014 पर 7:56 PM
यूनिटेकः मुनाफा 91% घटा, आय 2.7 गुना बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनिटेक का मुनाफा 91 फीसदी घटकर 5.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यूनिटेक का मुनाफा 62.9 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनिटेक की आय 2.7 गुना बढ़कर 1522 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यूनिटेक की आय 572.6 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून तिमाही में यूनिटेक को वायरलेस कारोबार की वजह से 991 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें