इंफोसिस के पूर्व सीएफओ राजीव बंसल अब टैक्सी एग्रीगेटर कंपनी ओला के सीएफओ होंगे। ओला ने इस बात का ऐलान किया कि राजीव बंसल कंपनी की कोर लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगे और जनवरी 2016 से सीएफओ का पद संभालेंगे।

फाइनेंस में 21 साल का अनुभव रखने वाले राजीव बसंल ने 16 साल से ज्यादा का समय इंफोसिस में बिताया है। उन्होंने इसी अक्टूबर में इंफोसिस का सीएफओ का पद छोड़ दिया था और फिलहाल वो कंपनी सीईओ के सलाहकार पद पर हैं।
ओला के मौजूदा सीएफओ मितेश शाह कंपनी के स्ट्रैटेजिक फाइनेंस टीम की अगुवाई करेंगे। टैक्सी एग्रीगेटर ओला की सर्विस देश में 102 शहरों में है और इसका सीधा मुकाबला उबर से है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।