Get App

रैनबैक्सी को 478 करोड़ रु का मुनाफा

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रैनबैक्सी का एबिटडा 199 करोड़ रुपये से बढ़कर 807 करोड़ रुपये रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2014 पर 2:08 PM
रैनबैक्सी को 478 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी को 478 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी को 454 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी की आय 16.3 फीसदी बढ़कर 3260 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी की आय 2802 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में रैनबैक्सी का एबिटडा 199 करोड़ रुपये से बढ़कर 807 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में रैनबैक्सी का ऑपरेटिंग मार्जिन 7.1 फीसदी से बढ़कर 24.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें