लेनोवो ने भारत में आज अपना बजट 4जी फोन ए6000 लॉन्च किया है। फोन की कीमत 6999 रुपये है और इस कीमत के साथ ये बाजार का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन है। लेनोवो ने इस फोन के लिए ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव करार किया है।

फोन खरीदने के लिए ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी शाम 6 बजे से शुरू होगा और 27 जनवरी को 6 बजे शाम तक जारी रहेगा। रजिस्टर्ड यूजर्स 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे फ्लिपकार्ट से फोन खरीद पाएंगे।
लेनोवो ए6000 डूअल सिम फोन है और इसमें 5-इंच आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 8जीबी का स्टोरेज स्पेस है और 8 मेगा पिक्सल का ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश वाला रियर कैमरा है। ए6000 में 2 मेगा पिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।