Get App

लैंबोर्गिनी उराकान लॉन्च, कीमत 3.43 करोड़ रु

अपनी लुक, स्टाइल और रफ्तार के लिए मशहूर लैम्बोर्गिनी ने आज एक नई कार उतार दी है। इस नई कार का नाम है लैम्बोर्गिनी उराकान।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2014 पर 4:58 PM
लैंबोर्गिनी उराकान लॉन्च, कीमत 3.43 करोड़ रु

अपनी लुक, स्टाइल और रफ्तार के लिए मशहूर लैम्बोर्गिनी ने आज एक नई कार उतार दी है। इस नई कार का नाम है लैम्बोर्गिनी उराकान। ये वही कार है जिससे इसी साल जिनेवा मोटर शो में पर्दा उठाया गया था। इसकी खासियत है कि ये ड्राइवर ओरिएंटेड बनाया गया है। और जैसा इसका नाम है वैसा इसका काम। जी हां उराकान एक स्पैनिश शब्द है जिसका मतलब होता है तूफान।

लैम्बोर्गिनी उराकान में 5.2 लीटर का वी10 इंजन लगा है जो 610 हॉर्स पावर ताकत जेनरेट करता है। और ये इंजन लैम्बोर्गिनी की नई फोरव्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करती है। तभी तो ये 100 किलोमीटर की रफ्तार 3.2 सेकेंड में पा लेती है। और आपको रेस ट्रैक पर रेसिंग करनी हो तो ये 325 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। जब इतनी रफ्तार हो तो इसके लिए इसमें कार्बन सेरेमिक के बने ब्रेक सिस्टम लगे हैं। लेकिन इस कार को चलाने के लिए आपको खर्च करने होंगे करीब 3.5 करोड़ रुपये।

उराकान, लैम्बोर्गिनी के अभी तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कार गैलार्डो का रिप्लेसमेंट है। पिछले साल लैंबोर्गिनी ने भारत में 22 कारें बेची थी। कंपनी को उम्मीद है कि इस साल करीब 40 यूनिट बेचेगी। इसके लिए वो साउथ में जल्द ही एक नया डीलर भी खोलने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें