वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ल्युपिन का मुनाफा 55.8 फीसदी बढ़कर 625 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में ल्युपिन का मुनाफा 401 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ल्युपिन का मुनाफा 55.8 फीसदी बढ़कर 625 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में ल्युपिन का मुनाफा 401 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ल्युपिन की आय 34.9 फीसदी बढ़कर 3340 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में ल्युपिन की आय 2476.2 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ल्युपिन का एबिटडा 690.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1143.7 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ल्युपिन का ऑपरेटिंग मार्जिन 28.5 फीसदी से बढ़कर 34.8 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में ल्युपिन के भारतीय कारोबार की आय 29 फीसदी बढ़कर 761.5 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ल्युपिन के अमेरिकी कारोबार की आय 57 फीसदी बढ़कर 1605 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में ल्युपिन के जापानी कारोबार की आय 17 फीसदी बढ़कर 341.5 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ल्युपिन के दक्षिण अफ्रीकी कारोबार की आय 16 फीसदी बढ़कर 86.9 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में ल्युपिन के बाकी देशों के कारोबार की आय 4 फीसदी बढ़कर 127.1 करोड़ रुपये रही।
अप्रैल-जून तिमाही में ल्युपिन ने विस्तार योजनाओं पर 110 करोड़ रुपये का खर्च किया है। ल्युपिन के मुताबिक पहली तिमाही के दौरान अमेरिका में 4 प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।