Get App

वीडियोकॉन-माइक्रोसॉफ्ट साथ: देश का पहला विंडोज टीवी

वीडियोकॉन और माइक्रोसॉफ्ट ने साथ मिल कर देश का पहला विंडोज आधारित एलईडी टीवी लॉन्च किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2015 पर 9:56 AM
वीडियोकॉन-माइक्रोसॉफ्ट साथ: देश का पहला विंडोज टीवी

वीडियोकॉन और माइक्रोसॉफ्ट ने साथ मिल कर कल देश का पहला विंडोज आधारित एलईडी टीवी लॉन्च किया। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यूजर्स एक स्क्रीन का उपयोग टीवी और कंप्यूटर दोनों के लिए कर सकेंगे। वीडियोकॉन के इस टीवी में विंडोज 10 दिया गया है। ये टीवी दो साइज 32 इंच और 40 इंच में पेश किए गए हैं और इनकी कीमत 39990 रुपए से शुरू होती है।

वीडियोकॉन के विंडोज 10 टीवी अगले महीने से विजय सेल्स के आउटलेट पर मिलने लगेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि अगले साल भर में वो 5-6 फीसदी विंडोज टीवी की बिक्री का लक्ष्य हासिल कर लेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें