Get App

वोल्टास का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 73.5 फीसदी बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2015 पर 4:26 PM
वोल्टास का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 73.5 फीसदी बढ़कर 107.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में वोल्टास का मुनाफा 61.9 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वोल्टास को 234.2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में वोल्टास की आय 15 फीसदी घटकर 951.1 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में वोल्टास की आय 1119.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वोल्टास का एबिटडा 68 करोड़ रुपये से घटकर 58 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में वोल्टास का एबिटडा 6 फीसदी के साथ फ्लैट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें