करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी वाले सत्यम घोटाले के मामले में फैसला टल गया है, अब इस पर अंतिम फैसला 9 मार्च को आएगा। सीबीआई स्पेशल कोर्ट के मुताबिक सत्यम जैसे गंभीर घोटाले में जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं सुना सकते हैं। इस मामले में सुनवाई लगभग 6 साल से जारी है। घोटाले के मास्टर माइंड रामालिंग राजू पर सत्यम कंप्यूटर के मुनाफे को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के साथ खातों के साथ छेड़छाड़ और इनकम टैक्स छिपाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।
