Get App

सन टीवी को मिली बड़ी राहत

सन टीवी को सिक्योरिटी क्लियरेंस के मुद्दे पर सरकार के मंत्रालयों में मतभेद साफ दिखने लगे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2015 पर 12:20 PM
सन टीवी को मिली बड़ी राहत

सन टीवी को सिक्योरिटी क्लियरेंस के मुद्दे पर सरकार के मंत्रालयों में मतभेद साफ दिखने लगे हैं। अटॉर्नी जनरल ने इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय के रुख को गलत ठहराया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सन टीवी को सिक्योरिटी क्लियरेंस ना दिए जाने के बाद अटॉर्नी जनरल से कानूनी सलाह मांगी थी।

गृह मंत्रालय की दलील थी कि सन टीवी के प्रोमोटर पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, इसलिए सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं दिया जा सकता। लेकिन अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की राय है कि गृह मंत्रालय का सन टीवी को सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं देना सही नहीं है। अटॉर्नी जनरल की इस राय से सन टीवी को बड़ी राहत मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें