सहारा की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। अमेरिका के एक कोर्ट में सहारा के खिलाफ 35 करोड़ डॉलर के हर्जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। हांगकांग की कंपनी जेटीएस ट्रेडिंग और यूएई की कंपनी ट्रिनिटी ने मिलकर ये मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों कंपनी मिलकर अमेरिका में सहारा के होटल खरीदने वाली थी।
इस मामले में सहारा का कहना है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। जेटीएस ट्रेडिंग और ट्रिनिटी के बीच ज्वाइंट वेंचर टूटने के लिए सहारा जिम्मेदार नहीं है। कोर्ट में 8 जुलाई को इसका जवाब दिया जाएगा।
