Get App

सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 1% बढ़ा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 83.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2014 पर 12:26 PM
सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 1% बढ़ा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 1 फीसदी बढ़कर 83.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा 82.5 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 6.6 फीसदी बढ़कर 184.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की ब्याज आय 173.3 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सिटी यूनियन बैंक के ग्रॉस एनपीए 1.7 फीसदी से बढ़कर 1.81 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक के नेट एनपीए 0.89 फीसदी से बढ़कर 1.23 फीसदी रहे। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में सिटी यूनियन बैंक की प्रोविजनिंग 43.7 करोड़ रुपये से घटकर 29.6 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें