Get App

सिप्ला के मैनेजमेंट में हुए बड़े बदलाव

देश की तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी सिप्ला ने अपनी मैनेजमेंट टीम में बड़े बदलाव किए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2016 पर 8:40 AM
सिप्ला के मैनेजमेंट में हुए बड़े बदलाव

देश की तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी सिप्ला ने अपनी मैनेजमेंट टीम में बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी ने 6 सदस्यों की मैनेजमेंट काउंसिल बनाने का फैसला किया है, साथ ही कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी फेरबदल किया जा रहा है। सिप्ला की मैनेजमेंट काउंसिल में सुभानु सक्सेना, समीना वजीराली, उमंग वोहरा, गीना मल्होत्रा, रंजना पाठक और प्रबीर झा को शामिल किया गया है।

इसके अलावा समीना वजीराली को कंपनी में ओवरसीज स्ट्रैटेजी और मर्जर का डिपार्टमेंट दिया गया है। उमंग वोहरा को ग्लोबल सीओओ नियुक्त किया गया है, साथ ही वो जेनेरिक्स और एपीआई बिजनेस भी देखेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें