Get App

सिर्फ एप के जरिए होगी ओला की बुकिंग

देश की सबसे बड़ी टैक्सी बुकिंग कंपनी ओला अब मिंत्रा की तरह सिर्फ मोबाईल एप के जरिए ही बुकिंग लेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2015 पर 8:37 AM
सिर्फ एप के जरिए होगी ओला की बुकिंग

देश की सबसे बड़ी टैक्सी बुकिंग कंपनी ओला अब मिंत्रा की तरह सिर्फ मोबाईल एप के जरिए ही बुकिंग लेगी। ओला देश के 100 शहरों में एप ओनली स्ट्रैटेजी अपना रही है। ओला के कॉल सेंटर अब सिर्फ कस्टमर सपोर्ट के लिए 24 घंटे काम करेंगे। कंपनी ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाए रखने के लिए 2जी नेटवर्क इस्तमाल कर रहे ग्राहकों के लिए खास फटाफट लोड होने वाला एप लेकर आई है। शुरूआती दिनों के सिर्फ 20 फीसदी एप बुकिंग की तुलना में ओला आज 99 फीसदी बुकिंग एप के जरिए ही लेती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें