Get App

सीईएससी के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सीईएससी का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2014 पर 11:26 AM
सीईएससी के मुनाफे में 16% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सीईएससी का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सीईएससी का मुनाफा 131 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में सीईएससी की आय 29.9 फीसदी बढ़कर 1863 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में सीईएससी की आय 1434 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में सीईएससी का एबिटडा 319 करोड़ रुपये से बढ़कर 378 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में सीईएससी का ऑपरेटिंग मार्जिन 22.2 फीसदी से घटकर 20.3 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें