Get App

सीएटः मुनाफा 50.5% बढ़ा, आय 2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सीएट का मुनाफा 50.5 फीसदी बढ़कर 93.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2015 पर 2:00 PM
सीएटः मुनाफा 50.5% बढ़ा, आय 2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सीएट का मुनाफा 50.5 फीसदी बढ़कर 93.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सीएट का मुनाफा 62.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में सीएट की आय 2 फीसदी बढ़कर 1482 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में सीएट की आय 1453 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सीएट का एबिटडा 160 करोड़ रुपये से बढ़कर 187 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सीएट का ऑपरेटिंग मार्जिन 11 फीसदी से बढ़कर 12.6 फीसदी रहा।

सीएट ने 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। साथ ही सीएट के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये के एनसीडी इश्यू को जारी करने की मंजूरी दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें