Get App

सीएमसी का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सीएमसी का मुनाफा 5.1 फीसदी घटकर 72.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2015 पर 6:23 PM
सीएमसी का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सीएमसी का मुनाफा 5.1 फीसदी घटकर 72.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सीएमसी का मुनाफा 76 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सीएमसी की आय 3.5 फीसदी बढ़कर 638.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सीएमसी की आय 616.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सीएमसी का एबिटडा 104 करोड़ रुपये से घटकर 93 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में सीएमसी का एबिटडा मार्जिन 16.9 फीसदी से घटकर 14.6 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें