Get App

सीएमसी का मुनाफा घटा, आय मामूली बढ़ी

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सीएमसी का मुनाफा 20.25 फीसदी घटकर 56.3 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2015 पर 5:56 PM
सीएमसी का मुनाफा घटा, आय मामूली बढ़ी

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सीएमसी का मुनाफा 20.25 फीसदी घटकर 56.3 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछली तिमाही सीएमसी को 70.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में सीएमसी की आय 0.93 फीसदी बढ़कर 672.2 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि पिछली तिमाही सीएमसी की आय 666 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सीएमसी का एबिटडा 96 करोड़ रुपये से घटकर 92 करोड़ रुपये रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सीएमसी का एबिटडा मार्जिन 14.4 फीसदी से घटकर 13.7 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में सीएमसी का टैक्स खर्च 18.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 30.4 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें