महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स के बाद मारुति सुजुकी ने भी कह दिया है कि वो अपने ऊपर लगी पेनाल्टी को चुनौती देगी। कंपिटीशन कमीशन ने देश की 14 कार कंपनियों पर 2500 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई थी। इन कंपनियों पर अपने दबदबे का बेजा फायदा उठा महंगे भाव पर स्पेयर पार्ट्स बेचने का आरोप है। मारुति सुजुकी पर भी 471 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव का कहना है कि कंपिटीशन कमीशन ने स्पेयर पार्ट्स के बिजनेस को ढंग से समझा नहीं है।
