सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुस्तान जिंक में बाकी 29.5 फीसदी हिस्सा वेदांता को बेचने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो सरकार के विनिवेश कार्यक्रम के बीच में नहीं आ रही है लेकिन हिंदुस्तान जिंक के मामले में फिलहाल कोई फैसला ना ले। हिंदुस्तान जिंक में 2002 से विनिवेश का प्रस्ताव है लेकिन कानूनी उलझनों के कारण विनिवेश अधर में लटका हुआ है।