Get App

सैमसंग ने नया एंटरटेनमेंट ऐप लॉन्च किया

सैमसंग के कस्टमर इस नई ऐप के जरिए म्यूजिक, वीडियो और लाइव टीवी का मजा एकसाथ ले सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2014 पर 9:59 AM
सैमसंग ने नया एंटरटेनमेंट ऐप लॉन्च किया

मोबाइल हैंडसेट मार्केट में कांटे की टक्कर है और हर कंपनी कस्टमर को लुभाने के लिए कुछ ना कुछ वैल्यू ऐड कर रही है। सैमसंग ने कल अपना डिजिटल एंटरटेनमेंट स्टोर, क्लब सैमसंग 2.0 लॉन्च कर दिया है। जिसके बाद सैमसंग के कस्टमर एक ही ऐप के जरिए म्यूजिक, वीडियो और लाइव टीवी का मजा ले सकते हैं। सैमसंग का ये एंटरटेनमेंट स्टोर हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, गुजराती जैसी कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फिलहाल ये ऐप सैमसंग के 14 गैलेक्सी डिवाइस पर ही ये मिलेगा। इस ऐप को गैलेक्सी ऐप स्टोर से 30 सितंबर से डाउनलोड किया जा सकेगा।

इसकी एक और खासियत ये है कि आप अपने पसंदीदा गाने ऑनलाइन स्ट्रीम करके तो सुन ही सकते हैं, अपने फोन या मेमरी कार्ड में सेव गानों का मजा भी साथ ही में ले सकते है। इसी तरह ऑनलाइन और ऑफलाइन वीडियोज भी देख सकते हैं। इसके अलावा 90 टीवी चैनल्स में से अपना पसंदीदा चैनल भी लाइव देख सकते हैं। यानी अब गाने, मूवीज और टीवी चैनल्स के लिए 3 अलग अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें