Get App

स्पाइसजेट का नया ऑफर, 1000 रु में फ्लाइट

स्पाइसजेट ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर कम किराए में यात्रा की एक स्कीम शुरू की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2015 पर 3:20 PM
स्पाइसजेट का नया ऑफर, 1000 रु में फ्लाइट

स्पाइसजेट ने अपने 10 साल पूरे होने के मौके पर कम किराए में यात्रा की एक स्कीम शुरू की है। सेलीब्रेशन सेल नाम की इस स्कीम के तहत सबसे कम किराया 1,010 रुपये का होगा। टिकट बुक कराने की अवधि आज से लेकर 21 मई की रात तक तक रहेगी और इन टिकटों पर यात्रा 1 जुलाई 2015 से 15 अक्टूबर 2015 के दौरान की जा सकेगी।

ऑफर स्पाइसजेट की सभी डायरेक्ट, वाया, कनेक्टिंग घरेलू उड़ानों पर लागू होगा लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें इसके दायरे में नहीं आएंगी। स्कीम के तहत सीटों की संख्या कम है और ये पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें