Get App

स्पाइसजेट को एयरपोर्ट अथॉरिटी से राहत मिली

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पाइसजेट के लिए क्रेडिट लिमिट 14 दिन बढ़ा दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2015 पर 10:14 AM
स्पाइसजेट को एयरपोर्ट अथॉरिटी से राहत मिली

स्पाइसजेट को एयरपोर्ट अथॉरिटी से राहत मिल गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पाइसजेट के लिए क्रेडिट लिमिट 14 दिन बढ़ा दी है। स्पाइस जेट को अथॉरिटी को 200 करोड़ रुपये देना है। एयरलाइंस ने हालांकि दूसरी बार कर्मचारियों को सैलरी देने में डिफॉल्ट किया है। एयरलाइंस ने कुछ ही कर्मचारियों को सैलरी दी है और मिडिल मैनेजमेंट के कर्मचारियों को अभी भी सैलरी नहीं दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें