Get App

हिंडाल्को के खिलाफ नई एफआईआर

सीबीआई ने कोयला घोटाले के मामले में हिंडाल्को के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2015 पर 10:13 AM
हिंडाल्को के खिलाफ नई एफआईआर

सीबीआई ने कोयला घोटाले के मामले में हिंडाल्को के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। ये एफआईआर तालबीरा-1 कोल ब्लॉक के आवंटन के सिलसिले में दर्ज की गई है। इसके साथ ही सीबीआई ने कंपनी के मुंबई में 4 और उड़ीसा में 1 ठिकाने पर तलाशी भी ली है।

इस मामले पर हिंडाल्को का कहना है कि ये मामला 1994 में इंडाल को आवंटित तालबीरा-1 ब्लॉक से जुड़ा है। इस कंपनी को बाद में हिंडाल्को ने खरीद लिया। इस सिलसिले में कंपनी के ठिकानों की जांच हुई है। कंपनी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट इस ब्लॉक का आवंटन पहले ही रद्द कर चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें