मुश्किलों के दौर से गुजर रही स्पाइसजेट के लिए राहत की खबर है। सुपर सेल ऑफर के पहले दिन कंपनी की बुकिंग 400 फीसदी बढ़ गई है। इससे साफ है कि स्पाइसेजट पर ग्राहकों का भरोसा अब भी कायम है। स्पाइसेजट ने कल सुपर सेल ऑफर के तहत 5 लाख सीटों पर भारी डिस्काउंट का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत किराया 1499 रुपये से शुरू होता है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 28 से 30 जनवरी के बीच बुकिंग करानी है। यात्रियों को 15 फरवरी से 30 जून के बीच यात्रा करनी होगी।
