Get App

हिस्सा बेचेगी बायोकॉन, 380 करोड़ रु में सौदा

पीई फर्म सिल्वर लीफ ओक, बायोकॉन की सब्सिडियरी सिंजीन इंटरनेशनल में 10 फीसदी हिस्सा खरीदेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2014 पर 9:21 AM
हिस्सा बेचेगी बायोकॉन, 380 करोड़ रु में सौदा

मॉरीशस की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लीफ ओक, बायोकॉन की सब्सिडियरी सिंजीन इंटरनेशनल में 10 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। ये सौदा 380 करोड़ रुपये में होगा। सिंजीन इंटरनेशनल का पूरा वैल्यूएशन 3800 करोड़ रुपये आंका गया है। सिंजीन इंटरनेशनल बायोकॉन की रिसर्च सर्विस सब्सिडियरी है।

फिलहाल दोंनो कंपनियों को डील के लिए रेगुलेटरी मंजूरी लेनी होगी। सिल्वर लीफ ओक,, सिंजीन में 10 फीसदी हिस्सा बायोकॉन रिसर्च से खरीदेगी, जो बायोकॉन की एक और सब्सिडियरी है। सौदे के बाद बायोकॉन और बायोकॉन रिसर्च दोनों का सिंजीन में कुल 85.54 फीसदी हिस्सा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें