Get App

हीरो मोटो का मुनाफा 3.4% घटा, आय 6% बढ़ी

चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 3.4 फीसदी घटकर 554.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2014 पर 7:19 PM
हीरो मोटो का मुनाफा 3.4% घटा, आय 6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 3.4 फीसदी घटकर 554.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 574.2 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6 फीसदी बढ़कर 6,513 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की आय 6,145.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का एबिटडा 850 करोड़ रुपये से बढ़कर 894 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का ऑपरेटिंग मार्जिन 13.8 फीसदी से घटकर 13.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें