हुडको यानि हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का टैक्स फ्री बॉन्ड को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। खुलने के एक घंटे के अंदर ही इश्यू करीब 1.5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया। कंपनी की टैक्स फ्री बॉन्ड से 1711 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। रकम का इस्तेमाल कंपनी लोअर इनकम ग्रुप के घर बनाने में करेगी। टैक्स-फ्री बॉन्ड आज से 10 फरवरी तक खुला रहेगा।