Get App

हेक्सावेयर के मुनाफे में 9.4% की बढ़ोतरी

साल 2014 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 9.4 फीसदी बढ़कर 76.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2014 पर 3:18 PM
हेक्सावेयर के मुनाफे में 9.4% की बढ़ोतरी

साल 2014 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 76.6 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2014 की पहली तिमाही में हेक्सावेयर का मुनाफा 70.3 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2014 की दूसरी तिमाही में हेक्सावेयर की आय 3.5 फीसदी बढ़कर 610 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2014 की पहली तिमाही में हेक्सावेयर की आय 589 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हेक्सावेयर की डॉलर आय 9.58 करोड़ डॉलर से बढ़कर 10.2 करोड़ डॉलर रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में हेक्सावेयर का एबिटडा मार्जिन 19.2 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें