Get App

हैवेल्स इंडिया का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 74.5 फीसदी घटकर 35 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2015 पर 4:12 PM
हैवेल्स इंडिया का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 4.5 फीसदी घटकर 116 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 121.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्टैंडअलोन कुल आय 5.3 फीसदी बढ़कर 1247 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्टैंडअलोन कुल आय 1184.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन एबिटडा 163 करोड़ रुपये से बढ़कर 178 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग मार्जिन 13.8 फीसदी से बढ़कर 14.3 फीसदी रहा।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 74.5 फीसदी घटकर 35 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 137 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की कंसोलिडेटेड आय 1 फीसदी बढ़कर 2115 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की कंसोलिडेटेड आय 2104 करोड़ रुपये रही थी।

हैवेल्स इंडिया के मुताबिक साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सिल्वेनिया की आय 11.1 करोड़ यूरो से मामूली घटकर 11.08 करोड़ यूरो रही। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में सिल्वेनिया का एबिटडा घाटा 50 लाख यूरो रहा। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में सिल्वेनिया को 74 लाख यूरो का मुनाफा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें