Get App

होंडाः यूनिकॉर्न का 160सीसी वेरिएंट लॉन्च

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने अपनी पॉपुलर बाइक यूनिकॉर्न का 160 सीसी इंजन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2014 पर 4:32 PM
होंडाः यूनिकॉर्न का 160सीसी वेरिएंट लॉन्च

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने अपनी पॉपुलर बाइक यूनिकॉर्न का 160 सीसी इंजन वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जो मौजूदा यूनिकॉर्न के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और स्पोर्टी है। नई यूनिकॉर्न 160सीसी की कीमत करीब 70000-74000 रुपये के बीच है। इसकी स्टाइलिंग होंडा ट्रिगर से मिलती है। लेकिन इसमें 163सीसी का इंजन लगा है जो 14.5 बीएचपी पावर देता है।

यूनिकॉर्न 160 टेस्ट कंडिशन में 62 किलोमीटर की माइलेज देती है। कंपनी का कहना है कि इसमें एचईटी टेक्नोलॉजी के साथ कॉम्बी ब्रेक फीचर दिए गये हैं। होंडा की तरफ से 2014 की ये चौथी लॉन्चिंग है। कंपनी का कहना है कि 2015 में 7 नये प्रोडक्ट लेकर आएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें