Water Supply Pilot Project: दिल्ली सरकार द्वारा मालवीय नगर और वसंत विहार इलाके में 24 घंटे पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई पायलट परियोजना के आठ साल बीतने के बाद भी इन दोनों क्षेत्रों के महज पांच प्रतिशत घरों में ही इसका लाभ पहुंचा है।

अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने प्राइवेट कंपनियों की साझेदारी से जनवरी 2013 में इस परियोजना की शुरुआत की थी। इस परियोजना का काम समाप्त होने की समयसीमा दिसंबर 2014 तय की गई थी। मालवीय नगर में 50 हजार और वसंत विहार में 8 हजार घर हैं।

पीटीआई को प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक, लगभग साढ़े आठ साल बीतने के बाद मालवीय नगर के केवल नवजीवन विहार और गीतांजलि एन्क्लेव के मात्र 783 घरों को इस परियोजना का लाभ मिला है। इसके अलावा वसंत विहार के वेस्ट एन्ड कॉलोनी, आनंद निकेतन और शांति निकेतन के 2,156 घरों को ही इसका लाभ मिल पाया है।

DU Admission 2021: सेंट स्टीफंस कॉलेज ने जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट, इकोनॉमिक्स ऑनर्स की Cut-off 99.5%

अधिकारियों ने बताया कि समूचे परियोजना क्षेत्र को 24 घंटे सात दिन आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर जगहों पर पानी की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है लेकिन सभी को देने के लिए और पानी की आवश्यकता है। दिल्ली में हर घर में औसतन चार घंटे पानी आता है।

शहर में प्रतिदिन 1140 एमजीडी पानी की जरूरत है जबकि दिल्ली जल बोर्ड 935 एमजीडी की आपूर्ति ही करता है। एक अन्य अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि डीजेबी कई जल परियोजनाओं पर एक साथ काम कर रही है और आने वाले सालों में इसके नतीजे देखने को मिलेंगे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।