एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी, कुवैत के लिए फ्लाइट शुरू की, जानिए कौन कर सकता है सफर

कोरोनावायरस संक्रमण के कारण 31 जुलाई तक कमर्शियल फ्लाइट बंद है, इसलिए वंदे भारत सर्विस शुरू की गई है

अपडेटेड Jul 04, 2021 पर 8:40 AM
Story continues below Advertisement

सस्ती एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Press) ने कुवैत और सऊदी अरब के दम्माम शहर के लिए फ्लाइट शुरू की है। नई फ्लाइट्स इस साल जुलाई में शुरू होगी और अक्टूबर 2021 तक चलेगी। वंदे भरात मिशन के तहत ये फ्लाइट्स कुवैत को विजयवाड़ा, कोझीकोड, कन्नूर, त्रिची, कोच्चि और मेंगलुरु को जोड़ेगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के शिड्यूल के मुताबिक, कुवैत-विजयवाड़ा-कोझीकोड सेक्टर के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट शुरू होगी। कुवैत-कुन्नूर-त्रिची के लिए फ्लाइट मंगलवार को जाएगी। वहीं कुवैत-मेंगलुरु-त्रिची सेक्टर के लिए सिर्फ शनिवार को फ्लाइट जाएगी।

दम्माम से भारत के लिए 17 जुलाई से फ्लाइट शुरू होगी। फ्लाइट IX1582 दम्माम-तिरुवनंतपुरम-चेन्नई सेक्टर के लिए शुरू होगा।

वंदे भारत की सर्विस का फायदा इन्हें मिलेगा

डोमेस्टिक वर्कर्स जिनके पास वैलिड वीजा हो

कुवैत के हेल्थ मिनिस्ट्री के कर्मचारी


कुवैत में काम करने वालों का पति, पत्नी या बच्चे

कुवैत के नागरिकों के नजदीकी रिश्तेदार

डिप्लोमैट्स और डिप्लोमैटिक मिशन से जुड़े लोग

इन यात्रियों के पास यात्रा से 72 घंटे पहले की Covid-19 की नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है

कोरोनावायरस संक्रमण के कारण 31 जुलाई तक कमर्शियल फ्लाइट बंद है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।