अमिताभ बच्चन ने एक पान मसाला ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ये कहते हुए खत्म कर दिया है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये "सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है।" सरोगेट एडवरटाइजिंग, विज्ञापन का एक ऐसा तरीका है, जिसका इस्तेमाल किसी दूसरे प्रोडक्ट के रूप में सिगरेट और शराब जैसे प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। बिग बी ने ये फैसला तब लिया, जब उन्हें एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने एड कैंपेन से खुद को अलग करने का अनुरोध किया गया था। अमिताभ के फैन्स ने भी उनके इस विज्ञापन की काफी आलोचना की थी।
