बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) पर लगाम लगने के बाद राज्य सरकार धीरे-धीरे ढील (Relief) देने की राह पर चल रही है। बिहार सरकार ने आज गुरुवार से धार्मिक स्थलों को खोलने, दुकानों, मॉल, पार्कों को सामान्य कामकाज करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
बता दें कि बिहार में बिहार अनलॉक 5 की गाइडलाइन 25 अगस्त को खत्म हो रही थी। राज्य सरकार ने 26 अगस्त से अनलॉक 6 लगा दिया है। जो कि 26 सितंबर तक लागू रहेगा।
राज्य के Crisis Management Group (CMG) की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की समीक्षा करने के बाद दुकानों,व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (business establishments), शॉपिंग मॉल (shopping malls), धार्मिक स्थलों (religious places), पार्क सामान्य रुप से खोलने की अनुमति देने का फैसला लिया गया है।
मौजूदा समय में दुकानों को शाम 7 बजे बंद करना पड़ता है। बिहार में सोमवार को सिर्फ 9 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है और एक्टिव मामलों की संख्या 101 थी। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा है कि सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान और विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल सामान्य रूप से परीक्षाएं करा सकते हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) चैतन्य प्रसाद (Chaitanya Prasad) ने मीटिंग में जानकारी देते हुए कहा कि अनलॉक 6 के नियम 25 सितंबर तक लागू रहेंगे। प्रसाद ने आगे कहा कि सभी स्कूल सामान्य रूप से काम कर सकेंगे और सभी परीक्षाएं कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराई जा सकती हैं। सभी कोचिंग संस्थान खुल सकते हैं। इसके पहले सिर्फ 10वीं क्लास और कॉम्पटिशन परीक्षाओं की कोचिंग खोलने की अनुमति दी गई थी।
सरकार जिलाधिकारी से मंजूरी लेकर कोई भी सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम, स्पोर्ट्स इवेंट, सांस्कृतिक और धामिर्क कायों के आयोजन के लिए अनुमति देने का फैसला किया है। जिले के DM तय करेंगे उस कार्यक्रम के कितने लोग शामिल हो सकते हैं।
राज्य में अब 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, जिम, रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति मिल गई है। सीएम ने कहा, 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट खाने की दुकानें सकेंगी। सीएम ने कहा कि हमें संभावित तीसरी लहर से सतर्क रहने की जरूरत है।