छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Chhattisgarh Board of Secondary Education - CGBSE) आज रविवार को 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। कक्षा 12वीं के ये परिणाम दोपहर 12 बजे के घोषित कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Chhattisgarh Board of Secondary Education - CGBSE) आज रविवार को 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। कक्षा 12वीं के ये परिणाम दोपहर 12 बजे के घोषित कर दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाईं सिंह टेकम ने वर्चुअल तरीके से CGBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किए हैं।
जो छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि CGBSE उन कुछ बोर्ड में से एक था। जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। जबकि देश भर के कई बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द कर दी थी।
हालांकि ये परीक्षाएं कोविड-19 महामारी के कारण अनोखे तरीके से कराई गईं थी। ये परीक्षाएं 1 जून से 5 जून के बीच कराई गईं थी। कोरोना महामारी के चलते छात्रों ने घर से ही 12वीं बोर्ड की परिक्षा दी थी। इसमें छात्रों को निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिका को जमा करना था। विज्ञान, कला और कॉमर्स वर्ग के करीब 2.5 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दी हैं।
JEE Main 2021 के चौथे चरण की परीक्षा टली, अब 26 अगस्त से 2 सितंबर के बीच होगा एग्जाम – शिक्षा मंत्री
जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
https://cgbse.nic.in या https://results.cg.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको CG Board 12th Result 2021 पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना रोल नबंर और अन्य दूसरी जानकारी दर्ज करनी है।
- अपनी पूरी डिटेस सब्मिट करें।
- आपके 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे।
- आप इसे डाउनलोड भी कर सकते और भविष्य के लिए प्रिंट ले लें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।